top of page

एक अनोखा निबंध

Sep 10, 2022
1 min read

हिन्दी की क्लास थी, टीचर उदास थी,

पति से भी लड़कर आयी, अब काहे की पढ़ाई, बच्चों ने कहा टीचर पढ़ाओ,

टीचर ने कहा मेरा सर मत खाओ।

पिछली बार गाय पर लिखा था।

इस बार पति पर निबन्ध लिख लाओ,

पति के नाम से हर लड़का घबराया,

एक इंटेलीजेन्ट डरते-डरते कुछ यू लिखकर लाया।



और यह रहा... वो अनोखा निबन्ध।

पति एक घरेलू प्राणी है। यह सभी घरों में अनिवार्य रूप से पाया जाता है इस घरेलू प्राणी को पालने का पूरा अधिकार पत्नी नामक महिला को प्राप्त है। इसे पाने के लिये दहेज रूपी कीमत अदा करनी पड़ती है। अर्थात इसका बाजारु भाव बहुत अधिक है। 1. इसकी दो आँखें होती है जिससे यह मूक रहकर मात्र देखता है।

2. इसके दो कान होते है जिससे पत्नी की डांट सुनता है। 3. इसका एक मुख होता है। जिसके खुलने पर पूर्णतः पाबंदी होती है 4. इसकी इकलौती नाक में अदृश्य नकेल होती है। 5. यह काफी कुछ मनुष्य से मिलता-जुलता प्राणी है।

6. जैसे पति होने से पूर्व में मनुष्य की श्रेणी में आता हो ।

पति के प्रकार :

1. जोरू का गुलाम :

यह प्रजाति हमारे देश में बहुतायात में पाई जाती है। इस प्रजाति के पति टिकाऊ, मेहनती, सीधे वा वफादार होते हैं यह उम्दा नस्ल के होते हैं। डांट, मार, गालियां इन पर प्रभावहीन है। पालने के लिये यह पति सबसे अच्छे है। 2. जोरु का बादशाह :

यह प्रजाति धीरे-धीरे लुफ्त होती जा रही है। इसी लिये सरकार जल्द से जल्द ही इसके संरक्षण के लिये बादशाह पति संरक्षण नामक एक अभियान चलाने जा रही है।


साभार: श्रीमती दिव्या मिश्रा

Comments


© 2023 by Vision5 Design  

Proudly created with Wix.com

  • Youtube
  • X
bottom of page