top of page

बरातियों की बातें 🤣

Oct 22, 2022
2 min read

कानपुर में बारात आयी। वधू के पिता सारे बारातियों के भव्य स्वागत की ग़ज़ब तैयारी किये थे।

कुल सत्तर बारातियों के लिये सत्तर किस्म के व्यञ्जन तो केवल जनवासे में परोसे गये। साथ मे खालिस दूध की कॉफ़ी और मेवे अलग से। बारह तरह की शुद्ध देसी घी की मिठाइयाँ और स्पेशल मूँग की दाल का हलवा भी।


बारातियों के ठहरने के लिये बड़े-बड़े हॉलनुमा कमरों में सत्तर मुलायम बिस्तर लगवाये गये। हर बिस्तर के सिरहाने एक-एक टेबल फ़ैन और हर दो बिस्तरों के बीच एक फ़र्राटेदार पाँच फ़ुटा कूलर। नहाने के लिये ख़ुशबूदार साबुन, साथ में झक सफेद रूई जैसा कोमल एक-एक तौलिया सब को।


सफ़ाई इतनी कि जो लोग सब के सामने आईना देखने मे संकोच कर रहे थे, वे आँय-बाँय कर के चोरी-चोरी फ़र्श पर ही ख़ुद को निहार रहे थे।


रात भर खाने-पीने का फ़ुल इंतज़ाम और सुबह कलेवा में हर बाराती को एक-एक चाँदी का सिक्का और पाँच सौ एक रुपया नगद भी दिया गया।


इस इंतज़ाम पर बारातियों की प्रतिक्रिया देखिये:


01. समधी जी इत्ती घोर बेइज्जती करिन हैं हम लोगन का बुलाय के कि पूछौ मतीl


02. जइसे हम लोग कबहूँ देसी घी और मेवा न खाये होएन।



03. खिलाय-खिलाय पेट ख़राब करि दिहिन।


04. का हम लोग कबहूँ ख़ुशबू वाल साबुन नाहीं लगाये हैं?


05. इत्ते मुलायम बिस्तरा पर लेटाय दिहिन कि सार पिठै झुराय लाग।


06. जब पंखा लगाय दिये रहैं तौ कूलरवा लगाय की का ज़रुरत रही? रतिया भर खटर-पटर से कनवा पकि गवा।


07. खनवा उबलत-उबलत परसि दिहिन। हमार तो मुहै जरि गवा।


08. इत्ती मुलायम तौलिया से तो छोट लरिकन केर बदन पोछा जात है। हम लोगन की खातिर तो तनि गरु तौलिया होये चाही।


09. अरे आपन पैसवा दिखाय रहेन हैं हम लोगन का।


10. अब चाँदी-वाँदी का को पूछत है? देय का रहै तो एक्को सफ़ारी सूट दै देते।

🥁🎶🥁🎶🥁

👍🏻🙈🤭😆🤣😆



टैग्स |Tags: #चुटकुले #हिन्दी_चुटकुले #चुनिन्दा_चुटकुले #चुटकले #व्हाट्सएप्प_हिन्दी_जोक्स #व्हाट्सएप्प_हिन्दी_जोक्स_डाॅट_काॅम #Hindi #Hindi_Jokes #hindi_jokes #curated_jokes #WhatsApp_Hindi_Jokes Extended Tags: #Very_Funny_Jokes_in_Hindi_2022 #Best_short_jokes_2022 #Funny_Jokes_in_Hindi_2022 #Funny_jokes_2022 #Cheesy_jokes_2022 #100_Funny_Jokes_in_Hindi #2022_Short_funny_jokes


 
 
 

1 Comment


vision5design
vision5design
Oct 23, 2022
•
Star Contributor

कनपुरिया बरातियों से पंगा! 🤣😆🤣हा हा!!

Like

© 2023 by Vision5 Design  

Proudly created with Wix.com

  • Youtube
  • X
bottom of page